शहर कोतवाली की आबनूगर चौकी क्षेत्र में एक किशोरी के साथ निकाह का झांसा देकर पड़ोसी युवक ने यौन शोषण किया। निकाह से इंकार कर देने पर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इलाके की 16 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि करीब दो साल पहले आरोपी मोहम्मद अली ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसकी आरोपी के परिजनों से शिकायत की गई थी। आरोपी शादी के लिए तैयार हो गया था। उसने बालिग होने पर निकाह करने की बात कही थी। इसके बाद वह लगातार यौन शोषण करता रहा। बालिग होने पर निकाह किए जाने प्रस्ताव रखा गया। उसने निकाह करने से इंकार कर दिया। घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।