दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को जहर देकर मार डाला। घटना की सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंचे और युवती के ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मनिहारी निवासी राजेश कुमार ने बेटी रेखा (24) की शादी मोहम्मदाबाद के किदवई नगर निवासी राहुल राठौर के साथ 2012 में की थी। मंगलवार देर शाम रेखा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर उसके पिता और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बेटी की हत्या किए जाने की बात कहकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
\
सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता राजेश ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद रेखा के ससुरालीजनों ने दहेज में दो लाख रुपये और सोने की चेन की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत अपने मायके वालों से की। मायके वालों ने जैसे तैसे मामले को शांत कराया। कुछ समय तक मामला शांत रहा, लेकिन इसके बाद फिर से रेखा को प्रताड़ित किया जाने लगा। पिता ने पति राहुल, सास, ससुर ओमसरन, देवर टिंकू, उसकी पत्नी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कीड़े के काटने से युवती की मौत
कायमगंज (ब्यूरो)। खेत में जहरीले कीड़े के काटने से युवती की मौत हो गई। कंपिल क्षेत्र के गांव बादामनगला निवासी विनीता (20 परिवारीजनों के साथ खेत में पानी लगा रही थी। परिवारीजन खाना खाने के लिए घर चले गए। लेकिन विनीता खेत पर ही रुकी रही। इसी बीच मेड़ कट गई। मेड़ पाटने को वह मिट्टी लगाने लगी। परिवारीजनों के मुताबिक किसी जहरीले कीड़े ने काट। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचेे। यहां डाक्टर शिवप्रकाश ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत पर परिवारीजन रोरोकर बेहाल हैं।