फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझिला में सड़क खोदकर बोलेरो सवारों को लूटा

Thu, 28 Dec 2017 11:50 PM IST
हरदोई, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
घने कोहरे के बीच पुलिस की सुस्ती का फायदा लुटेरे उठा रहे हैं। बुधवार रात लुटेरों ने मझिला थाना क्षेत्र में पिहानी शाहाबाद मार्ग पर अयारी के पास सड़क खोद डाली। इसी दौरान आई बोलेरो में सवार लोगों को तमंचा दिखाकर लूट लिया। घटना की जानकारी पाकर सुस्त चाल से पहुंची पुलिस को चकमा देकर लुटेरे फरार हो गए। एसपी के हस्तक्षेप से लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


पिहानी थाना क्षेत्र के सिमौर निवासी सुधीर पुत्र यदुवीर अपनी बोलेरो से दो साथियों के साथ शाहाबाद जा रहे थे। बुधवार रात लगभग 11 बजे घने कोहरे के बीच शाहाबाद पिहानी मार्ग पर ग्राम अयारी के पास सड़क खुदी देखकर चालक ने बोलेरो की गति कम कर दी। इसी बीच तीन लोग तमंचे लेकर गाड़ी के सामने आ गए।

गोली मारने की धमकी देते हुए तीनों को गाड़ी से उतार लिया। गाड़ी सवार लोगों के पास से दो मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट कर लुटेरे फरार हो गए। घटना की जानकारी सुधीर ने यूपी 100 को दी। इस जानकारी पर यूपी 100 ने मझिला एसओ अतुल श्रीवास्तव को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन


लगभग एक घंटे बाद मझिला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे।  इसी बीच एसपी विपिन कुमार मिश्र को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने एसओ अतुल श्रीवास्तव से पूछताछ की। मामला एसपी के संज्ञान में आ जाने के चलते थानाध्यक्ष ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें