फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से एलआईसी एजेंट की मौत

Tue, 28 Feb 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
एलआईसी एजेंट की मौत पर अस्पताल में गमगीन खडे़ परिजनों के बीच सदर विधायक महोबा राजनारायन बुधौलिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा मार्ग पर गिरवर चौकी के पास सोमवार की रात कस्बा निवासी एलआईसी एजेंट की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, परिजन रात भर उसकी तलाश में जुटे रहे। बाद में पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं,
विज्ञापन


अन्य मार्ग दुर्घटना में एक संविदा लाइनमैन की बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई। कोतवाली के कैंथी गांव निवासी हाल मुकाम चौबट्टा निवासी इंद्रबहादुर मिश्रा (59) पुत्र लक्ष्मी प्रसाद एलआईसी के एजेंट थे। सोमवार को वह एक पॉलिसी के सिलसिले में महोबा गए थे। रात करीब आठ बजे वह
बाइक से घर के लिए चले। रात करीब दस बजे तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन चिंतिंत हो उठे। फोन लगाने पर मोबाइल रिसीव नहीं हुआ तो परिजनों ने राठ-महोबा मार्ग पर उनकी तलाश शुरू की। काफी तलाशने के बाद उनका पता नहीं लग सका। इस पर परिजनों ने पनवाड़ी थाना पुलिस को इसकी जानकारी
विज्ञापन


दी। थाना पुलिस ने जब पनवाड़ी और गिरवर के बीच गाड़ी में लगी सर्च लाइट से एजेंट की तलाश की तो उसका शव मझगवां थाने के गिरवर चौकी के पास सड़क किनारे झाड़ियों के पास पड़ा मिला। एजेंट की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। चिकित्सक डा.रविप्रताप ने बताया कि एजेंट के सिर में गंभीर चोटें आईं थी।

एक्सीडेंट को लेकर संभावना जताते हुए लोगों का कहना था कि किसी वनरोज से बाइक की टक्कर हुई है।वहीं दूसरी घटना में कस्बे के चरखारी रोड़ मोहल्ला निवासी ज्ञानसिंह (32) पुत्र जगत सिंह चरखारी रोड़ स्थित 33केवीए पावर स्टेशन में लाइनमैन के पद पर तैनात है। सोमवार की रात करीब साढे़ दस बजे

वह चरखारी रोड़ पर अपने मकान की तराई कर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में खडे़ ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक भिड़ गई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। लाइनमैन का एक पैर टूट गया। दोनों बाइक सवार बिना हेलमेट के यात्रा कर रहे थे।   

ब्रह्म विचार मंच समिति ने दु:ख जताया  
नगर के मुहाल मुगलपुरा स्थित ब्रह्म विचार मंच कार्यालय में एक शोकसभा हुई। जिसमें समिति के वरिष्ठ  सदस्य एवं एलआईसी अभिकर्ता इंद्रबहादुर मिश्रा के आकस्मिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया गया। मंच के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति एवं दु:खी परिवार को इस दु:ख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। समिति के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने अपनी संवेदना में कहा कि इंद्रबहादुर ने समाज सेवा के क्षेत्र में अविस्मणीय योगदान दिया। इस दौरान  सुरेश खेबरिया, राममिलन द्विवेदी, प्रयाग नारायण तिवारी, हरिनारायण नगायच, रविन्द्र कुमार गुबरेले, अरुण
कुमार तिवारी, लक्ष्मीचन्द्र त्रिपाठी, कामता प्रसाद बवेले, जगदीश अड़जरिया, आलोक कुमार बुधौलिया, हरीशंकर रावत एड0, राकेश त्रिपाठी, माधव द्विवेदी, संजय त्रिपाठी, अवधेश पाठक, विनोद द्विवेदी, रमेश खेवरिया, राजीव बुधौलिया, प्रदीप नगायच, राजेन्द्र अड़जड़िया, बसन्त नगायच आदि पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें