फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर विधायक को धमकी, आवास की सुरक्षा बढ़ी

Wed, 23 May 2018 11:27 PM IST
कुश्ाीनगर
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया।  कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी को धमकी भरा व्हाट्सएप मैसेज भेजने के मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए विधायक आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। उधर विधायक ने भी बुधवार को हजरतगंज थाने पहुंचकर मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर सौंप दी है।  
विज्ञापन

कुशीनगर के भाजपा विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के मोबाइल पर मंगलवार की शाम पांच बजे एक नंबर से फोन आया था। विधायक ने फोन रिसीव नहीं किया तो बाद में व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा गया। इसमें लिखा है कि क्राइम ब्रांच डरा हुआ है, वह मदद नहीं करेगा। मुझे लगता है कि परिवार के एक सदस्य की हत्या के बाद आप पैसों की व्यवस्था करेंगे जो मैंने आपको बताया है। अपने जीवन के आखिरी दिनों का आनंद लें। देसाई ने भी मेरी मांग को गंभीरता से नहीं लिया और नतीजतन वह मारा गया और उसके यरिवार ने मुझे दो बार भुगतान किया है। 
इस व्हाट्सएप संदेश के बाद विधायक का परिवार सहमा हुआ है। बुधवार को विधायक ने अपने कुछ करीबी लोगों को इसकी जानकारी दी तथा मैसेज का स्क्रीन शॉट भी भेजा। इसके कुछ देर बाद ही मामला सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। कुशीनगर मंदिर गेट के सामने स्थित विधायक के आवास पर पहुंचकर लोग मामले की जानकारी लेने लगे। उधर विधायक ने लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर दी। 
विज्ञापन

इस संबंध में विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने दूरभाष पर बताया कि लखनऊ के हजरतगंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। धमकी भरे इस व्हाट्सएप मैसेज की जानकारी क्राइम ब्रांच और साइबर सेल को दी गई है। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें