फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा युवक को चार घंटे में करा लिया मुक्त

Mon, 15 Jan 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
अपहरण के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामलीला देखने गए एक युवक को बोलेरो सवार पांच लोगाें ने अगवा कर लिया। मामले की सूचना मिलने पर एसपी ने रात में ही सघन कांबिंग कराई। लगभग चार घंटे में युवक को सकुशल बचा लिया गया। पुलिस ने तीन अपहर्ताओं को भी दबोचा है, हालांकि दो युवक भाग गए।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में रामलीला का रविवार रात मंचन हो रहा था। गांव के किसान छेद्दू लोधी ने बताया कि उनका बेटा होरीलाल उर्फ जितेंद्र भी रामलीला देखने गया था। गांव के राम खेलावन का बेटा जितेंद्र सिंह उससे खुन्नस रखता है। जितेंद्र सिंह ने बेटे को रात पौने 11 बजे रामलीला आयोजन स्थल से बाहर बुलाया और बोलेरो में डालकर फरार हो गए। अपहरण की बात फैलते ही आयोजन स्थल पर अफरातफरी मच गई। रामलीला का मंचन रोक दिया गया।

जितेंद्र के साथियों से इसकी जानकारी मिलने पर तुरंत यूपी 100 पर सूचना दी। उधर, युवक के अपहरण की खबर सुन रात में ही एसपी श्रीपर्णा गांगुली व एएसपी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। सीओ अभिषेक तिवारी के नेतृृत्व में पुलिस की टीम अपहर्ताओं की टोह में निकली। क्राइम ब्रांच की टीम ने बोलेरो की लोकेशन पता करते हुए जोनिहां-जाफरगंज रोड पर घेराबंदी की।
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार की भोर तीन बजकर 10 मिनट पर फिरोजपुर गांव के रामखेलावन के बेटे जितेंद्र सिंह, थरियांव थाने के उदईसराय गांव निवासी छत्रपाल लोध के बेटे चंद्रशेखर व हथगाम थाने के गौसपुर गांव निवासी चंद्रपाल के बेटे रमाकांत को अपहृत युवक होरीलाल के साथ दबोच लिया। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें