फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में 50 लाख ठगने वाला चंडीगढ़ में गिरफ्तार, पिकाडली में ठहरा था

Tue, 22 Aug 2017 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कर्नाटक में 50 लाख की ठगी
विज्ञापन
कर्नाटक में 50 लाख की ठगी करने वाले को पुलिस ने चंडीगढ़ में दबोचा। वह पिकाडली होटल में ठहरा हुआ था और पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम सुबू बताया जाता है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता दिनेश कुमार ने कर्नाटक पुलिस में लिखाई गई शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने एक सप्ताह पहले उससे पचास लाख रुपये के सेब खरीदे और पांच दिन बाद से वह गायब हो गया। दिनेश कुमार के अनुसार एक सप्ताह पहले आरोपी ने उससे सेब खरीदे और पांच दिन तक उससे बातचीत करता रहा उसके बाद वह गायब हो गया।

शिकायतकर्ता ने पांच दिन बाद आरोपी का नंबर पर फोन किया तो आरोपी ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। ऐसी स्थिति में दिनेश ने कर्नाटक पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। काले रंग की जिस गाड़ी का इस्तेमाल आरोपी कर रहा था उसमें पुलिस का लोगो लगा हुआ था। आरोपी से मिली गाड़ी का नंबर केए 11 एम9584 है।
विज्ञापन


सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में शिकायत कर्ता के दोस्त अनिल ने आरोपी की गाड़ी होटल पिकाडिली सेक्टर-22 के सामने खड़ी देखी तो उसने शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे दी। जैसे ही दिनेश ने गाड़ी की पुष्टि की तो उसके चंडीगढ़ के दोस्त ने चंडीगढ़ पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

चंडीगढ़ पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-22 के पिकाडिली होटल में आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी लेने पहुंच गई। पुलिस पार्टी में दो चौकी इंस्पेक्टर, पीसीआर वैन यहां पहुंच गईं। पुलिस के पहुंचते ही होटल में अफरा तफरी मच गई।

पुलिस को देखकर एक अन्य कमरे में बैठे कुछ लोग भागने लगे तो पुलिस ने उनको भी पकड़ लिया। चंडीगढ़ पुलिस ने होटल प्रबंधन से पूछताछ करके जैसे ही कमरा नंबर 370 खुलवाया तो वहां आरोपी और एक लड़की निकली। चंडीगढ़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह कॉल इसी लड़के के नाम पर थी। पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें