फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार करने के दौरान कार ने एक शख्स को कुचला, बीच सड़क पर तड़पता रहा, वीडियो बनाते रहे लोग

Mon, 09 Oct 2017 08:46 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Road Accident
विज्ञापन
दरियागंज में सड़क पार करने के दौरान कार ने एक शख्स को कुचल दिया। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। आसपास के लोग घायल शख्स को अस्पताल ले जाने की बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। वहां से गुजर रही पीसीआर वैन ने घायल जतर सिंह मंडल को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। दरियागंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसा दरियागंज में दयानंद मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक के सामने हुआ। रविवार रात 10 बजे फुटपाथ पर ही सोने वाला जतर सिंह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वैगनआर कार के चालक ने लापरवाही ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। इधर, जतर उछलकर दूर जा गिरा। खून से लथपथ वह तड़पता रहा।

सड़क हादसे के बाद भीड़ जुट गई। बजाय अस्पताल ले जाने के तमाशबीन लोग मोबाइल पर वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान वहां से गुजर रही पीसीआर वैन ने घायल को देखा, तो फौरन उसे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में पूछताछ के दौरान घायल ने अपना व पिता का नाम बताया। इधर, इलाज के दौरान जतर की 12.30 बजे मौत हो गई। दरियागंज थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें