फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को ससुराल नहीं भेजा तो पति ने खुद को आग लगाई

Tue, 20 Jun 2017 03:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झालावाड़ जिले के खानपुर तहसील में एक युवक ने बीती देर रात को खुद पर पेट्रोल पटककर आग लगा ली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कनवास इलाके में रहने वाले अशोक की शादी के कुछ दिनों बाद ही पत्नी से उसकी अनबन हो गई थी। इस पर अशोक को छोड़कर पत्नी अपने पीहर चली गई। दो दिन पहले अशोक अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था, लेकिन ससुराल वालों ने पत्नी को भेजने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह घर आ गया। संभवतया इसी के चलते अशोक ने खुद को आग लगा ली। आग की लपटों से घिरा होने पर वह चीखने चिल्लाने लगा। तब परिजनों को पता चला। इस दौरान आसपास के लोग भी आ गए। उन्होंने पानी फेंककर आग को बुझाया। इसके बाद अशोक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें