फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूठी पत्नी नहीं लौटी तो पति ने लगा ली फांसी

Tue, 21 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नाराज पत्नी के घर नहीं लौटने से क्षुब्ध पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया और पत्नी और तीन बेटियां बेसुध हो गई हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा है।
विज्ञापन


 पचपेड़ा निवासी मलकीत सिंह (45) पुत्र स्व. अर्जुन सिंह रविवार को डैमपार स्थित गिधौर गांव में बहन के घर रह रही पत्नी पासो कौर को लेने गया था। देर शाम तक पासो द्वारा उसके साथ घर नहीं लौटने पर मलकीत ने चेतुआखेड़ा गांव में पेड़ पर गमछा डालकर खुद को फांसी लगा ली। सोमवार सुबह लगभग दस बजे चेतुआखेड़ा गांव की सड़क से गुजर रहे लोगों ने उसके शव को पेड़ पर झूलते देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर एसआई पान सिंह तोम्क्याल मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा है।

  थानाध्यक्ष सलाउद्दीन ने बताया कि गत 16 फरवरी को मलकीत का उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इससे नाराज पत्नी पासो कौर गिधौर गांव में अपनी बड़ी बहन के घर चली गई थी। उसे मनाने के लिए मलकीत उसके घर गया था, लेकिन पत्नी नहीं मानी। लौटते वक्त देर रात उसने चेतुआखेड़ा गांव में पेड़ पर गमछा डाल खुद को फांसी लगा ली। मृतक की तीन बेटियां हैं। इनमें सबसे छोटी बेटी गुरमीत कौर (5) को पासो अपने साथ ले गई थी। सात पिंकी कौर (7) और बबली (9) को घर छोड़ दिया था। मलकीत की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी और बच्चे भी उसके वियोग में बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें