फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस पुहंची तो हुआ कुछ ऐसा

Tue, 21 Mar 2017 12:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एक मकान में पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है। छापेमारी जैसे ही शुरु हुई, मौके पर सबका हाल बेहाल हो गया। कोई चोर दरवाजे से भागने की फिराक में दिखा, तो कोई सीधा पुलिस के हत्‍थे चढ़ गया। पुलिस ने राजा सिंह कॉलोनी के एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट की सरगना सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


 इस दौरान मौके पर उपस्थित एक ग्राहक मकान के चोर दरवाजे से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मौके से उक्त व्यक्ति का मोटरसाइकिल भी कब्जे में लिया है। बताया जाता है कि मकान में पिछले काफी समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था और पिछले वर्ष पुलिस ने इस मकान पर रेड की थी जिसमें कुछ बाहरी महिलाओं को सरगना सहित गिरफ्तार किया था। हालांकि उस समय भी मौके पर मौजूद व्यक्ति फरार होने में सफल हो गया था। 
 
विज्ञापन

ऐसे हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा

सेक्स रैकेट - फोटो : demo pic
सिटी चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार को सूचना मिली थी कि राजा सिंह कॉलोनी में एक मकान में बाहर से देह व्यापार के लिए कुछ लड़कियों को लाया गया है और यदि मौके पर रेड की जाए तो एक ग्राहक भी महिलाओं सहित पुलिस के हत्थे चढ़ सकता है। सूचना मिलने पर सिटी चौकी इंचार्ज ने थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार को इसकी सूचना दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने सिटी चौंकी इंचार्ज के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया जिसमें एएसआई राजेंद्र कुमार व सुमन, हवलदार विनोद शामिल थे। पुलिस टीम ने कॉलोनी में पहुंच कर मकान में दस्तक दी। भनक लगते ही वहां पर मौजूद ग्राहक मकान के पिछले हिस्से में बने चोर दरवाजे से भाग खड़ा हुआ।

पुलिस ने मौके से सरगना रीता व पंजाब की दीक्षा व राजदीप (काल्पनिक नाम) गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फरार व्यक्ति की मौके पर मौजूद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें