फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मसार: पोते की चाह में 4 साल की पोती को चिमटे से दागा, दादी गिरफ्तार

Sun, 23 Jul 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
सिरसा के डिंग थाने के गांव मौजूखेड़ा में मासूम को चिमटे से दागने वाली दादी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बच्ची की दादी कमला देवी पत्नी भागा राम से पूछताछ कर रही है। मामले में जांच के लिए उपायुक्त ने एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है।
विज्ञापन


डिंग थाना प्रभारी एसआई जंगीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार कमला देवी ने पूछताछ में बताया कि बच्ची रजनी (4) की मां सुनीता पत्नी मांगेराम ने सबसे पहले एक बेटे को जन्म दिया था। दो साल की उम्र में उसकी बीमारी से मौत हो गई थी। उसके बाद सुनीता ने तीन बेटियों कविता, मनीषा और रजनी को जन्म दिया।

9 जुलाई को कमला देवी ने पोते की चाह में मासूम रजनी को चिमटे से दाग दिया था। मामले में किसी तांत्रिक या झाड़फूंक करने वाले की संलिप्तता की जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पहले से दर्ज मुकदमे में आईपीसी की धारा 307 और जोड़ दी गई है।
विज्ञापन


गंभीरता से होगी कार्रवाई
मामले की शिकायत पर उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने उपमंडल अधिकारी बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। कमेटी में डीएसपी विजय कुमार कक्कड़, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग डा. दर्शना सिंह, जिला बाल संरक्षण अधिकारी डा. गुरप्रीत कौर, डा. रोहताश, बाल कल्याण समिति की सदस्य गीता कथूरिया, विजय मलिक, पूर्ण सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी अंजना डूडी, लीगल कम प्रोबेशन अफसर मोनिका चौधरी, राम गोपाल को शामिल किया गया है।

कमेटी सदस्यों ने बच्ची को उचित न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. दर्शना सिंह ने बताया कि बच्ची की दादी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आंगनबाड़ी वर्कर को बड़ी बेटी का स्कूल में दाखिला दिलवाने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में पूर्ण गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें