क्षेत्र में गुरुवार दोपहर खेलने के दौरान दस वर्षीय बालक ने चार वर्षीय बच्ची से बलात्कार किया। बच्ची के रोने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बलात्कार और पाक्सों एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, बच्ची को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा। सूचना पर एसपी ललित कुमार ने मौका मुआयना किया।
पीड़ित और आरोपी परिवार का घर कोपागंज थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर है। गुरुवार की दोपहर बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान ननिहाल में रहने वाले एक बालक ने बच्ची के साथ बलात्कार किया। लहूलुहान बच्ची जब रोने लगी तो बालक भाग निकला। बच्ची ने परिवार के सदस्यों को जानकारी दी तो वह उसे लेकर लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने बालक के खिलाफ बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और बच्ची को जिला महिला अस्पताल मेडिकल के लिए भेज दिया। बताते चलें आरोपी बच्चे की मां को पति ने छोड़ दिया है। वह अपने पुत्र के साथ मायके में रहती है। इस वारदात से बच्चे के ननिहाल के लोग भी अवाक हैं। सीओ घोसी अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है।