फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में गल्ला व्यवसायी की हत्या कर दो लाख लूटे

Mon, 18 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
बैंक गार्ड की हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बेनीगंज (हरदोई)। बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर गल्ला व्यवसायी की हत्या कर दो लाख साढ़े 14 हजार रुपये लूट लिए। यह वारदात सोमवार को बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में हुई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर मजरा ममरेजपुर निवासी श्रवण कुमार उर्फ गुड्डू (45) पुत्र सुदामा प्रसाद यादव गल्ला व्यापारी थे। वह सोमवार को गेहूं की बिक्री का पैसा वसूलने निकले थे। उन्होंने बेनीगंज में संडीला रोड पर गल्ला व्यापारी मुकेश से 1 लाख 64 हजार 500 रुपये लिए। फिर अमित गुप्ता से 50 हजार रुपये वसूलकर बाइक से घर की ओर चल पड़े। लुटेरों ने सुबह 11 बजे बेनीगंज ममरेजपुर मार्ग पर उनको पीछे से गोली मार दी। इससे वह बाइक से गिरकर वहीं तड़पने लगे। लुटेरे रुपये लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन


कुछ देर बाद उधर से गुजरे राहगीरों ने गुड्डू को पहचानकर मोबाइल फोन से उनके परिजनों को सूचना दी। परिवार के सदस्य आनन फानन मौके पर पहुंचे और उनको जिला अस्पताल लाए। यहां से उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय मलिहाबाद के पास उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर लौट आए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नित्यानंद राय ने भी मौका मुआयना किया। उनके निर्देश पर पूरे जिले में वायरलेस कर बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए गए, पर बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें