फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पांच घटनाओं का किया खुलासा

Thu, 25 Jan 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
पकड़े गए अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्री संचालित करने के आरोपी - फोटो : amarujala
विज्ञापन

दिबियापुर(औरैया)। औरैया पुलिस के लिए बुधवार का दिन शुभ रहा। पुलिस ने एक के बाद एक खुलासे कर दिए। पुलिस ने कोतवाली बिधूना के भरथना रोड पर एक युवक एवं थाना दिबियापुर के शाहपुर गांव में किसान की दिनदहाड़े हत्याकांड के दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। दिबियापुर थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रही अवैध असलहे की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। दो संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि बिधूना कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर लूट का एक आरोपी गिरफ्तार किया है। एएसपी औरैया आरके सक्सेना ने दिबियापुर थाने में प्रेस वार्ता कर सभी घटनाओं को खुलासा किया।

विज्ञापन


असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, निर्माण सामग्री के साथ दो दबोचे
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सतर्कता बरत रही पुलिस ने एक असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एएसपी आरके सक्सेना के अनुसार मंगलवार रात दिबियापुर थानाध्यक्ष विष्णु कुमार गौतम के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने मकू का पुर्वा में तमंचा फैक्ट्री चलने की सूचना पर दबिश दी। घर में तमंचा बनाते समय विमल  निवासी मुबारकपुर मंगलपुर कानपुर देहात एवं दीपू राजपूत निवासी मकू का पुर्वा दिबियापुर को पकड़ लिया गया। मौके पर दो तमंचा एवं पांच आधे बने तमंचे बरामद हुए। असलहे बनाने के उपकरण भी काफी संख्या में बरामद किए गए। अन्य अपराधियों की भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कई लोगों के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने अवैध असलहे खरीदे हैं। ऐसे लोगों को भी पकड़ा जाएगा। बताया कि टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।

शाहपुर हत्याकांड के दो हत्यारोपी कुल्हाड़ी के साथ पकड़े गए
थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम शाहपुर में दिन दहाड़े किसान की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएसपी आरके सक्सेना ने बताया कि शाहपुर में जमीन विवाद को लेकर प्रबल प्रताप सिंह की 20 जनवरी को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नौ लोगों को आरोपी बनाया गया था। एसओ दिबियापुर विष्णु कुमार गौतम की टीम ने हत्यारोपी कुलदीप एवं हरिश्चंद्र निवासीगण शाहपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कुलदीप के कब्जे से आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद हुई है। बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिशें दीं जा रहीं हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन


दुष्कर्म का प्रयास करने वाला पकड़ा गया
गत शुक्रवार शाम क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ बलात्कार का विरोध करने पर महिला के नाजुक अंग में सरिया डाल देने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक आरके सक्सेना के अनुसार बुधवार को हरचंदपुर रामगढ़ तिराहा से झपटियापुर दिबियापुर निवासी सोनू आरोपी को एसआई ओंकारनाथ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

ट्रैक्टर लूट के दो आरोपी ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार, दो फरार
 13 जनवरी को किचइया थाना सहायल निवासी ट्रैक्टर चालक शैलेंद्र सिंह यादव बहनोई रामविदेश यादव के साथ ट्रैक्टर से मैनपुरी गल्ला मंडी में धानबेचकर लौट रहा था। बिधूना सहार रोड पर डोडापुर के पास अज्ञात बदमाशों ने सफेद बोलेरो कार से पीछा किया और ट्रैक्टर चालक के साथ उसके बहनोई को बोलेरो में डाल लिया। इसके बाद ट्रैक्टर लूटकर भाग गए। दोनों जीजा-साले को सैफरा रोड सिरसागंज फिरोजाबाद में छोड़ दिया था। एएसपी आरके सक्सेना के अनुसार एसआई गिरीश चंद्र ने एसओ कुर्रा शैलेंद्र सिंह व उमकी टीम के साथ मिलकर मैनपुरी से 22 जनवरी को सुमित उर्फ रिंकू व अजय उर्फ छोटे यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूटा गया ट्रैक्टर भी बरामद हुआ। जबकि उनके साथी सर्वेंद्र यादव व मलखान सिंह निवासीगण मैनपुरी फरार हो गए। इनकी तलाश की जा रही है।

22 दिन पहले हत्या का आरोपी लाइसेंसी राइफल के साथ गिरफ्तार
एएसपी औरैया आरके सक्सेना ने बताया कि दो जनवरी को सूखाताल भरथना रोड पर बंबी पुलिया के पास नगला गुदे गांव निवासी ब्रजेश कुमार यादव की गांव के ही रमेश चंद्र यादव, उमेश चंद्र यादव, राजकुमार, आदित्य ने चुनावी रंजिश में हत्या कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर एसओ अखिलेश मिश्रा ने हमराही फोर्स के साथ मिलकर एक हत्यारोपी रमेश चंद्र यादव को लाइसेंसी राइफल के गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें