फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता बना हैवान, मासूम बेटी की ले ली जान

Fri, 22 Sep 2017 12:46 PM IST
amarujala.com- Presented By: अंशुल तलमले
विज्ञापन
पिता बेटी हत्या
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली में एकबार फिर रिश्तों का कत्ल हो गया, यहां एक निर्दयी पिता ने अपनी मासूम दूधमुंही बेटी को पटक-पटक कर मार डाला। मामला दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर का है, यहां 19 सितंबर की देर रात आरोपी पिता ने पहले तो अपनी सोती हुई डेढ़ साल की बेटी को फर्श पर पटक-पटक कर मार डाला, इसके बाद भी जब उसका दिल नहीं पसीजा तो बच्ची के शव को यमुना नदी में फेंक दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार राशिद ने बच्ची को इसलिए मार दिया कि वह लड़की थी। यह भी पता लगा है कि वह बीमार भी रहती थी। वारदात के 56 घंटे बाद आखिरकार पुलिस ने बच्ची के शव को यमुना से निकाल लिया।

आरोपी का नाम राशिद जमाल(40) है, जो शाहीन बाग के शर्मा विहार इलाके में रहता था। 19 सितंबर की रात शराब के नशे में उसने पहले तो पत्नी मोफिदा बेगम के साथ लड़ाई की उसके बाद अपनी डेढ़ साल की सोती हुई बेटी रेशमा खातून को उठा कर कई दफे पटक डाला। बीवी कुछ समझने के बाद उसे रोक पाती इसके पहले ही आरोपी खून से लथपथ बेटी को अपने साथ लेकर घर से भाग गया और यमुना में फेंक दिया। जिसके बाद आरोपी की पत्नी मोफिदा बेगम ने पुलिस को 100 नंबर पर कॉल कर जानकारी दी।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की मदद लेते हुए आसपास के नालों और यमुना में बच्ची की तलाश शुरू करने के बाद शव गोताखोरों को यमुना के जाल में अटका हुआ मिला।पुलिस ने शव को यमुना में एक जगह लगाए गए जाल में अटका हुआ पाया। इस आरोप में मृतक बच्ची की मां और आरोपी की पत्नी की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें