फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बर्बाद होने से परेशान किसान ने फांसी लगाई

विज्ञापन
hang
विज्ञापन

 कुछ दिन पूर्व हुई बारिश में फसल खराब होने से परेशान किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव रविवार शाम मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राघौरामपुर में नीम के पेड़ पर गमछे से लटकता मिला। मृतक के चचेरे भाई ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। एसडीएम का कहना है कि लेखपाल ने उन्हें इलाके में किसी की भी फसल बारिश में बर्बाद होने की जानकारी नहीं दी है।  

विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राघौरामपुर निवासी श्रवण कुमार (45) पुत्र थन्ना रविवार सुबह घर से शौच के लिए निकला था। दोपहर तक वह वापस घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। दोपहर तीन बजे उसका शव गांव के बाहर नीम के पेड़ में गमछे से फांसी पर लटकता मिला। मृतक के चचेरे भाई लक्ष्मण प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि कुछ दिन पूर्व बारिश हुई थी। इसमें श्रवण कुमार की तीन बीघा सरसों की फसल बर्बाद हो गई थी। उसके पास सिर्फ तीन बीघा खेत ही था। फसल बर्बाद होने से वह परेशान था और उसने खुदकुशी कर ली। श्रवण बड़ी पुत्री की शादी करना चाहता था। श्रवण की पत्नी की मौत पांच वर्ष पूर्व बीमारी से हो गई थी। उसके चार बच्चे अमित, पूजा, आरती और अभिषेक हैं। प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एसडीएम बिलग्राम सत्येंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास कोई जानकारी नहीं है। वह अपने स्तर से जांच कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें