फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर अफसर के नाम से कॉल कर हड़काया

Fri, 16 Dec 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
fraudulent phone calls
विज्ञापन
हैलो! मैं आयकर विभाग से बोल रहा हूं। आपके खिलाफ गंभीर शिकायत है, मैं आपसे मिलना चाहता हूं। अगर आपके फोन पर ऐसी कोई भी कॉल आये तो पहले अपने अधिवक्ता और सीए से बात करें या आयकर कार्यालय जाकर मामले की तस्दीक कर लें। 
विज्ञापन


आयकर विभाग के अफसर के नाम से कॉल कर हड़काने का एक और मामला सामने आया है। इस बार किसी ने सिंडीकेट बैंक एजेंट विमल कुमार जैन को फोन किया किया कि वो आयकर अधिकारी एसपी सिंह बोल रहे हैं, आपके खिलाफ गंभीर शिकायत है। आप कार्यालय में आकर मिलो। 

इस पर परेशान विमल आयकर विभाग के कार्यालय पहुंचे और आयकर अधिकारी आरबी सिंह से मिले। यहां पूछने पर पता चला कि एसपी सिंह नाम का कोई अफसर यहां है ही नहीं। बहरहाल विमल की जानकारी पर विभाग में हड़कंप मच गया। गौरतलब है दो माह पहले भी आयकर अफ सरों के नाम पर फर्जी फोन कॉल की जानकारी सामने आई थी। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भी अवगत कराया था। संयुक्त आयुक्त आयकर एके शर्मा ने बताया फर्जी कॉल का मामला सामने आया है अगर ऐसी कोई भी कॉल किसी के फोन पर आए तो वो अपने अधिवक्ता, सीए या फिर कार्यालय आकर हकीकत की जानकारी कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें