फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में लहूलुहान हालत में मिला शव, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

Fri, 10 Jun 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएफ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गारमेंट्स फैक्ट्री के ठेकेदार की बृहस्पतिवार देर रात कुछ लोगों ने गला काट कर हत्या कर दी।  युवक पुलिस को पल्ला की शिव कॉलोनी गली नंबर तीन में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने साथी ठेकेदार पर लेनदेन के विवाद में हत्या करने या करवाने का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार  मूलरूप से गांव कुलरिया, बक्सर (बिहार) के विनोद यादव (31) शहर के विनय नगर में पिछले 16 साल से परिवार के साथ रह रहा था।

कंपनी वालों के मुताबिक शाम करीब छह बजे काम खत्म होने पर विनोद अपनी बाइक लेकर निकल गया था। किसी ने रात करीब पौने ग्यारह बजे पुलिस कंट्रोल रूम को वारदात की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि लहूलुहान विनोद अपनी बाइक से करीब पचास मीटर दूर सड़क के किनारे पड़ा था। बाइक की टंकी पर खून पड़ा था।
विज्ञापन


इससे अंदाज लगाया जा रहा है कि जब वह बाइक पर बैठे थे तभी उन पर हमला किया गया होगा। संभवत: हमलावरों ने चाभी निकाल ली होगी इसलिए जान बचाने के लिए वह बाइक छोड़कर पैदल भागे होंगे।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है

पिता राम मूर्ति ने विनोद के पार्टनर आशू पर हत्या करने या करवाने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक दोनों में रुपयों की लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। मामले की जांच कर रहे पल्ला चौकी के एसआई राम निवास ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, इनसे ठोस सबूत हाथ लगने की उम्मीद है।

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल के आसपास रहने वालों ने बृहस्पतिवार रात विनोद के साथ बाइक पर दो और लोगों को देखा था। यह तीनों तेज आवाज में हंसी मजाक कर रहे थे। घटना के बाद से यह दोनों फरार हैं। आशंका जताई जा रही है कि हमलावर विनोद के परिचित ही थे, घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

काम खत्म होने के बाद विनोद कंपनी से अकेले ही बाइक लेकर निकले थे। घटना से पहले उन्हें दो अन्य लोगों के साथ देखा गया था। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विनोद ने इन दोनों को या इन दोनों ने फोन कर विनोद को मिलने के लिए बुलाया था। सूत्रों के मुताबिक हत्याकांड का खुलासा करने में विनोद की कॉल डिटेल अहम सुराग साबित होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें