फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में टिप्पर गिरने से चालक की मौत

Mon, 15 May 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/उधमपुर
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
शनिवार देर रात घोरडी के नाला मल्लियां में टिप्पर के 150 फीट में खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी घोरडी पहुंचाया।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार शनिवार देर रात को टिप्पर नंबर रामनगर से घोरडी की तरफ ईंट की सप्लाई लेकर जा रहा था। नाला मल्लियां में पहुंचने पर चालक टिप्पर पर से नियंत्रण खो बैठा और टिप्पर करीब 150 फीट नीचे खाई में जा गिरा।

जब घोरडी पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिसकर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 32 वर्षीय चालक इंद्रजीत निवासी कुहनाला की मौके पर मौत हो चुकी थी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पीएचसी घोरडी पहुंचाया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें