फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे के अंदर नवजात सहित दो की मौत

Thu, 09 Nov 2017 11:47 PM IST
महोबा
विज्ञापन
 जिला अस्पताल में मरीजों से भरे वार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे के अंदर नवजात सहित दो की मौत हो चुकी है। इसमें एक की बुखार से तो दूसरे की उल्टी दस्त से मौत हुई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भी मलेरिया बुखार, सिरदर्द व सर्दी जुकाम के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। आमतौर पर जहां ओपीडी में मरीजों की संख्या करीब सौ होती थी, वह दो दिन से डेढ़ सौ के आसपास रह रही है। 

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दमौरा निवासी छोटेलाल के दो माह के नवजात को तीन दिन से बुखार आ रहा था। हालत गंभीर होने पर उसे गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसी तरह ग्राम मुड़हरा निवासी हल्काई (55) को उल्टी दस्त की शिकायत पर बुधवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे कि मौत हो गई। सीएमएस डा. उदयवीर सिंह ने बताया कि मरीजों का उपचार प्राथमिकता से किया जा रहा है। सुबह शाम बच्चों को ठंड से बचाव के लिए ऊनी व गर्म कपड़ों से शरीर को ढककर रखें। मौसम बदलने की वजह से बीमारियां बढ़ी है। 
 
सुबह- शाम बच्चों को ढक कर रखें
सीएमओ डा. उदयवीर सिंह ने बताया कि इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है। दोपहर में तेज धूप है तो सुबह शाम सर्दी। प्रदूषण की वजह से धुंध भी छाया हुआ है। ऐसे में संक्रामक बीमारियां बढ़ रही है। सभी सीएचसी व पीएचसी को सचेत कर दिया गया है। ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें