थाना हाईवे क्षेत्र की आशापुरी कालोनी में मोबाइल का मेमोरी कार्ड बदलने के मुद्दे पर रविवार को स्थानीय लोग और पहलवान आमने-सामने आ गए। पहलवानों ने फायरिंग कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंचने पर वे भाग निकले।
घटनाक्रम के पीछे शनिवार को हुआ विवाद बताया जा रहा है। हाईवे के मंडी चौकी इलाके की इस कालोनी में प्रकाश की जसवंत टेलीकॉम नाम से मोबाइल की दुकान है। दो दिन पूर्व महोली और उस्फार के पहलवान उससे मोबाइल का मेमोरी कार्ड खरीदकर ले गए थे।
शनिवार को ये लोग कार्ड को खराब बताते हुए बदलने के लिए आए थे। प्रकाश ने मना किया तो उसकी पिटाई कर डाली। कालोनी के लोग एकत्र हुए और पहलवानों को पीट दिया था।
रविवार की सुबह करीब 12 पहलवान आए और प्रकाश को दुकान से खींच लिया। मारपीट करने लगे। कालोनी के लोग इकट्ठा हुए तो उन लोगों ने फायरिंग कर दी। सूचना पर मंडी चौकी पुलिस पहुंची तो पहलवान भाग गए।