फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: जिला परिषद के वार्ड नंबर सात के पार्षद के कागजातों की चल रही जांच, फर्जी होने के आरोप

Wed, 17 May 2023 02:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

वार्ड नंबर सात से प्रत्याशी रहे गांव सुदकैन खुर्द निवासी अनुराग ने अंग्रेज के जिला परिषद सदस्य चुने जाने के बाद प्रशासन को शिकायत करते हुए कहा था कि अंग्रेज ने जो दसवीं की अंकतालिका चुनाव के समय दिखाई है, वह फर्जी है।
विज्ञापन
document - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद के जिला परिषद के वार्ड नंबर सात से पार्षद चुने गए अंग्रेज उर्फ धोला मांडी पर भी जांच के बादल मंडरा रहे हैं। निदेशक विकास एवं पंचायत विभाग चंडीगढ़ में उनके कागजातों की जांच चल रही है। जल्द ही जांच रिपोर्ट आ जाएगी, जिसके बाद पता चलेगा कि उनके कागजात फर्जी हैं या नहीं। 

विज्ञापन


वार्ड नंबर सात से प्रत्याशी रहे गांव सुदकैन खुर्द निवासी अनुराग ने अंग्रेज के जिला परिषद सदस्य चुने जाने के बाद प्रशासन को शिकायत करते हुए कहा था कि अंग्रेज ने जो दसवीं की अंकतालिका चुनाव के समय दिखाई है, वह फर्जी है। इसकी जिला प्रशासन ने जांच करवाई जाए।

अनुराग ने मतगणना के समय भी अंग्रेज पर धांधली के आरोप लगाए थे। जिला परिषद की तरफ से शिकायत को निदेशक विकास एवं पंचायत विभाग को भेज दिया था। अब अंग्रेज पर लगे सभी आरोपों की जांच चल रही है। जिला परिषद सीईओ वीरेंद्र सहरावत ने कहा कि इस मामले की जांच निदेशक कार्यालय चंडीगढ़ में चल रही है। इस बारे में जो कार्रवाई होगी, वहीं से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें