फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेले रह रहे बुजुर्गों को ठगता था 'हीरा व्यापारी', गिरफ्तार

Wed, 22 Jun 2016 03:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सुनील पुजारा - फोटो : MID-DAY
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने माटुंगा और वडाला में कई बुजुर्गों को ठगने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस शख्स को घटना स्थल से मिले सीसीटीवी फोटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सुनील पुजारा को 11 साल पहले भी ठगी के एक मामले में गिरफतार हुअा था। पु‌लिस 50 वर्षीय एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में तफ्तीश कर रही।

मुंबई पुलिस ने जब शहर में बुजुर्गों को किराय पर मकान दिलाने वाले शख्स के बारे में छानबीन की तो उन्हें गिरफ्तार सुनील पुजारा के बारे में सुराग मिला। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार ठग पर चोरी और ठगी के पांच अन्य मामले मुंबई के अलग-अलग थानों में पहले से ही दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा है कि सुनील पुजारा ठगी के लिए ऐसे अमीर बुजुर्गों को अपना शिकार बनाता था जिनके परिवार वाले विदेशों में रहते हों। पहले यह ऐसे बुजुर्गों से दोस्ती करता और बाद में बड़े ही भावनात्मक तरीके से उन्हें प्रोपर्टी का झांसा देकर उनसे नगदी, सोने, चांदी के जेवर आादि लूट लिया करता था। आरोपी शख्स लोगों से खुद को हीरा व्यापारी बताता था।
विज्ञापन


डीसीपी एन. अंबिका ने कहा कि इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। लोगों को अजनबियों से बात करने से बचना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें