जिला अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने के लिए खड़े मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
मौसम का बदलाव अपने साथ बीमारियां लेकर आया है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम के बदलाव के अनुसार हम अपने को तैयार नहीं कर पाते और बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।
शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ रही। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी और दवा वितरण कक्ष तक मरीजों और तीमारदारों की लंबी लाइन लगी रही। सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। दूर-दूर से आए लोग डाक्टरों के कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। अजगवां के दीनानाथ पिछले एक हफ्ते से वायरल फीवर से ग्रसित हैं तो आबूनगर निवासी तैमूर खान ने बताया कि सर्दी-जुकाम से परेशान हैं इसलिए जिला अस्पताल इलाज कराने आए हैं।