फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की अफवाह से अफरा-तफरी

Sun, 26 Feb 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
गीडा में एक बच्चे के अपहरण की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई। जिस बच्चे के अपहरण होने के शक में मां ने शोर मचाया था, वह घर पर ही मौजूद मिला। हालांकि क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है कि जिन बाइक सवार दो शख्स को बच्चे का मुंह ढककर ले जाते हुए शोर मचाया था वो कौन थे।
विज्ञापन


बिहार के गोपालगंज के सुशांत कालेसर में किराए के मकान में पत्नी रंभा और पुत्री सोनाक्षी (6) व पुत्र सत्यार्थ (4) के साथ रहते हैं। वे गीडा में धागा फैक्ट्री में काम करते हैं। शनिवार को सत्यार्थ का जन्मदिन था। रंभा बच्चे को नहलाने के लिए सायं चार बजे उसे खोजने लगी तो वह नहीं मिला। इसके बाद वे खोजते हुए बाहर सड़क पर आ गईं। इसी दौरान उन्होंने देखा कि बाइक सवार दो शख्स एक बच्चे का मुंह ढककर कहीं ले जा रहे हैं। अपना बच्चा समझ वो चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। तब बाइक सवार वहां से निकल गए। कुछ देर बाद जब रंभा घर पहुंची तो सत्यार्थ घर पर ही मौजूद था।

वहीं इलाके में बाइक सवार और बीच में परी शर्ट पहन कर बैठा बच्चा चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं संबंधित थाने पर भी खबर लिखे जाने तक किसी बच्चे के अपहरण की कोई सूचना नहीं मिली। इलाके के लोगों का कहना है कि जीरो प्वाइंट इलाका रात में पूरी तरह सूनसान रहता है और पुलिस की सक्रियता भी बहुत कम रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें