फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाउद के गुर्गे ने तिहाड़ में बंद छोटा राजन को दी जान से मारने की धमकी

Mon, 02 May 2016 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
छोटा राजन
विज्ञापन
तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को जान से मारने की धमकी मिली है। दाऊद इब्राहिम के गुर्गे छोटा शकील ने तिहाड़ जेल के अधिकारी के फोन पर  मैसेज कर उसे मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


हालांकि तिहाड़ प्रशासन ने इसे  पुराना मामला बताया है। जिसकी जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है।  स्पेशल सेल ने इस मामले में जेल के एक अधिकारी से पूछताछ की है।

पुलिस  सूत्रों का कहना है कि पिछले वर्ष 24 नवंबर को तिहाड़ के लॉ ऑफिसर सुनील गुप्ता के मोबाइल पर छोटा शकील के मोबाइल नंबर से एक मैसेज आया। इसमें कहा गया था कि छोटा राजन को कब तक बचाओगे, उसे जल्द ही मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटा शकील का फोन सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू

छोटा राजन की मुश्किलें बढ़ीं - फोटो : Reuters
लॉ ऑफिसर ने इसकी जानकारी अपने आला अधिकारियों को दी। तिहाड़ प्रशासन ने तुरंत  इसकी शिकायत स्पेशल सेल से कर दी। स्पेशल सेल ने मामले की जांच  शुरू कर दी है। इस मामले में अप्रैल-2016 में स्पेशल सेल के अधिकारियों ने  लॉ ऑफिसर से पूछताछ की है। 

स्पेशल सेल के अधिकारी ने उनसे मैसेज आने के  बारे में पूछताछ की। साथ ही यह जानने की कोशिश की है कि इससे पूर्व भी उनके या फिर तिहाड़ जेल के फोन पर किसी को मारने की धमकी मिली थी या नहीं।

स्पेशल सेल ने छोटा शकील के फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू कर दी है। वहीं धमकी मिलने के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने छोटा राजन के सेल की  सुरक्षा बढ़ा दी है।

तिहाड़ जेल के प्रवक्ता मुकेश प्रसाद का कहना है कि मामला पुराना है और इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर  रही है। मैसेज आने के बाद से छोटा राजन की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें