फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा बनकर ठगता था लोगों को, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Wed, 02 May 2018 03:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने 27 साल के रियल एस्टेट एजेंट को कल्याण से गिरफ्तार किया है। उसने खुद को सलमान खान की बहन अर्पिता का पति आयुष शर्मा बताते हुए लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। आरोपी लोगों को उनके बच्चों का दाखिला धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में करवाने का वादा करके बदले में पैसे मांगता था। यही नहीं इसके अलावा वह लोगों को फिल्म में काम दिलाने के नाम से भी ठगता था। 

विज्ञापन


मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी का नाम हर्षल सुधाकर भालेराओ है। वह सलमान की बहन अर्पिता के पति आयुष के नाम से फेसबुक चलाता था। उसी से वह लोगों से संपर्क करता था और अपने जाल में फंसाता था।

ऐसे कसा शिकंजा

कोलकाता के रहने वाले रजत चैटर्जी ने धीरूबाई अंबानी स्कूल को एक ई मेल किया और कहा कि उसने अपने बेटे के यूकेजी में दाखिले के लिए एक लाख दो हजार रुपये जमा किए हैं जिसकी रसीद भी उसके पास है। इसके बाद जब स्कूल ने अपने रिकॉर्ड चेक किए तो उनके नाम की कोई एंट्री नहीं मिली। तब स्कूल वालों को पता चला कि कोई उनके स्कूल का नकली लेटरहेड, लोगो और साइन का प्रयोग कर रहा है। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने अप्रैल माह में बांद्रा कुलरा कॉम्प्लैक्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ गिरफ्तार

यह केस मुंबई क्राइम ब्रांच की आठ नंबर यूनिट को सौंप दिया गया था। यह जांच टीम हेड पंडारीनाथ वावल और साइबर पुलिस स्टेशन ने की। पुलिस को पीड़ित चैटर्जी ने बताया कि उसने आरोपी से मोबाइल पर चैटिंग की थी। इसके बाद मैसेज डिटेल्स से पुलिस ने आरोपी का पता ट्रेस किया। जिसके बाद उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

आरोपी भालेराओ के खिलाफ धारा 419 (भेस बदलकर काम करना), धारा 420 (धोखाधड़ी करना), धारा 468 (धोखाधड़ी के लिए जालसाजी करना), धारा 469 (किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए साजिश रचना) और आईटी एक्ट 66 डी के तहत किसी और के नाम से लोगों के साथ धोखाधड़ी करना जिसमें कंप्यूटर का इस्तेमाल किया गया हो) के तहत मामला दर्ज किया गया।  

मामले पर पुलिस का कहना है कि आरोपी को बिजनेस में काफी नुकसान हो रहा था जिसके बाद उसने सलमान का रिश्तेदार बन कर लोगों के साथ धोखाधड़ी करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने चैटर्जी की पत्नी सोमा को दबंग 3 में सलमान के अपोजिट रोल का ऑफर भी दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें