फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो घरों से नगदी और जेवर चुराए

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

रविवार रात चोरों ने शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर बंद दो मकानों को निशाना बनाया। यहां से नगदी और लाखों के जेवर पार कर दिए। शहर कोतवाल ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की बात कही है।

विज्ञापन

  बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सढ़ियापुर निवासी मौजी लाल यादव एनटीपीसी रिहंद सोनभद्र में अवर अभियंता हैं। उनका मकान शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला राधानगर में भी है। मई 2018 में उन्होंने बड़े बेटे सोपेंद्र की शादी राधानगर स्थित आवास से की थी। नवंबर में वह परिवार सहित सोनभद्र चले गए थे। सोमवार सुबह उनके मकान के पड़ोस में रहने वाले करीबी रिश्तेदार शरद यादव ने उनके घर के दरवाजे का ताला टूटा देखा तो मौजी लाल को फोन पर जानकारी दी। उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची तो चार कमरों के ताले टूटे मिले। घर में रखी अलमारियों के ताले भी टूटे थे। मौजी लाल ने बताया कि चोरी गए माल के बारे में अभी कुछ नहीं बता सकते। नगदी और जेवर चोरी होने की बात पता चली है।
उधर शहर कोतवाली क्षेत्र के बख्तावरपुरवा में स्वर्गीय रमाकांत के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 25 हजार रुपये, सोने की चेन और हार, एक जोड़ी पायल, बिछुआ सहित लगभग सवा लाख रुपये का माल पार कर दिया। भाई रामआसरे ने बताया कि रमाकांत का परिवार भी उनके साथ दूसरे मकान में रहता है। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों घटनाएं संज्ञान में हैं। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। खुलासा जल्द किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें