फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला भाजपा नेत्री ने युवती को प्यार करने पर लगाए थे चांटे, अंजाम भी देखिए

Sun, 24 Sep 2017 05:51 PM IST
amarujala.com- presented by: अंशुल तलमले
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी युगल के पकड़े जाने के बाद युवती को चांटा मारते हुए जिस महिला भाजपा नेता का वीडियो वायरल हो गया था, अब उन्हें अंजाम भी भुगतना होगा।
विज्ञापन


युवती को चांटा मारने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व महानगर अध्यक्ष संगीता वार्ष्णेय के खिलाफ युवती के पिता ने थाना गांधी पार्क में मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरी ओर संगीता वार्ष्णेय का कहना है कि हिंदू समाज की बेटियों के सम्मान की रक्षा के लिए वे इस तरह के कदम उठाती रहेंगी।

क्या था पूरा मामला?

कुछ दिन पहले अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल को स्थानीय इंटर कॉलेज से भाजपा नेता संगीता वार्ष्णेय ने पकड़ लिया था। दोनों को थाने लाया गया। यहां पर भाजपा नेत्री ने युवती को समझाने के दौरान ही उस पर थप्पड़ों की बरसात कर दी थी। इस घटनाक्रम का वीडियो भी किसी ने बना लिया। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। 

दूसरी ओर आरोपी भाजपा नेत्री संगीता वार्ष्णेय का कहना है कि हिंदू समाज की बेटियों के सम्मान की रक्षा के लिए वे इस तरह के कदम उठाती रहेंगी। घटना के बाद से ही वो लगातार युवतियों की इज्जत की रक्षा का हवाला देते हुए अपने द्वारा किए गए व्यवहार को उचित ठहराती रहीं थी।
विज्ञापन

भाजपा नेत्री ने भी लगाए आरोप

अब मामले में आरोपी बनाई गई संगीता वार्ष्णेय कहना है कि जिस वक्त युवक और युवती को थाने ले जाया गया था, वहां पर युवती के पिता उनसे कह रहे थे कि आप सख्ती से समझाएं। लेकिन अब परिवार के सुर बदल रहे हैं।

अगर अपने बच्चों के प्रति परवरिश का उनका यही रवैया है तो उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह हिंदू बेटियों की आबरू की रक्षा के लिए अगर फिर से ऐसा करना पड़ा तो करने से नहीं हिचकिचाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें