फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का आरोपी बंदी, आला कत्ल चाकू बरामद

Sun, 11 Sep 2016 12:10 AM IST
सुल्तानपुर
विज्ञापन
हिरासत में हत्या अभियुक्त हरिश्चंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजपुर (घोसियाना) गांव में महिला को गाली देने से मना करने पर की गई युवक की हत्या में शामिल आरोपी को पुलिस ने शनिवार की सुबह नंद महर के पास से गिरफ्तार कर लिया। हत्या आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल चाकू भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन


जामों थाना क्षेत्र के महराजपुर (घोसियाना) निवासी प्रेम कुमार कश्यप (26) बीते बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अपने घर के बाहर परिवार वालों के साथ बैठा था। तभी गांव का ही हरिश्चंद्र यादव वहां पहुंचा और प्रेम कुमार के घर के सामने स्थित मालिक चौहान की घर की महिलाओं को गाली देने लगा।

प्रेम कुमार ने हरिश्चंद्र को गाली देने से मना किया तो उसने प्रेम कुमार पर चाकू से  ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया था। भाई को बचाने दौड़े रोहित कश्यप (19) को भी  हरिश्चंद्र ने चाकू मारा था। दोनों भाइयों को लहूलुहान करने के बाद  हरिश्चंद्र फरार हो गया था।
विज्ञापन


हमले में प्रेम कुमार की मौत हो गई थी। पुलिस ने नामजद आरोपी हरिश्चंद्र को शनिवार की सुबह नंद महर के पास गिरफ्तार कर लिया। एसओ जामों भरत उपाध्याय ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त चाकू को आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें