फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेस पार्टनर के 89 लाख ठगे, मांगने पर दी धमकियां

Fri, 22 Apr 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
बिजनेस पार्टनर के लाखों रुपये हड़प करने और उसे जान से मारने की धमकियां देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के बयान पर आरोपी दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सुखवीर सिंह निवासी रोज एवेन्यू पटियाला ने सिविल लाइन थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसने आजाद नगर सरहिंद रोड पटियाला के रहने वाले दंपति हरीश कुमार व सोनिया के साथ मिलकर प्रापर्टी का कारोबार किया था। उसने अपनी तरफ से 89 लाख रुपये की रकम लगाई थी।
विज्ञापन


कारोबार आगे बढ़ता न देखकर शिकायतकर्ता सुखबीर सिंह ने अपनी रकम आरोपी दंपति से वापस मांगी। पहले तो आरोपी दंपति टाल-मटोल करता रहा। बाद में दंपति ने सुखबीर सिंह की रकम वापस करने से इनकार कर दिया। शिकायतकर्ता के पूछने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकियां दीं। डरे सुखवीर सिंह ने पुलिस के पास इस मामले की शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें