फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयमाला से दुल्हन को उड़ा ले गया ब्वॉयफ्रेंड, खाली हाथ लौटा दूल्हा

Thu, 02 Mar 2017 02:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बरेली से शादी समारोह के दौरान ऐसा हुआ कि वहां मौजूद हर शख्स के पैरों से जमीन निकल गई। दरअसल, जयमाला के समय कार से आए प्रेमी युवक दुल्हन को अगवा कर ले गया और इसका कोई विरोध तक नहीं कर पाया। दुल्हन के चले जाने से घराती तो परेशान हुए ही।
विज्ञापन


दूल्हा और बाराती भी बगैर दुल्हन के घर लौट गए। लड़की के पिता ने आरोपी युवक और उसके साथियों के खिलाफ थाना किला में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के दादा और एक रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया है।

घटना मंगलवार रात सवा बजे किला क्षेत्र के बारात घर एनआर पैलेस में हुई। थाना सुनगढ़ी (पीलीभीत) के मोहल्ला इनायतगंज बजरिया के रहने वाले एफसीआई कर्मी की बेटी की शादी बरेली के गढ़ी चौकी निवासी सर्राफ अतुल वर्मा से हुई थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक शादी समारोह 28 फरवरी की रात किला क्षेत्र के एनआर पैलेस में रखा गया। यहां दुल्हन पक्ष उसे लेकर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन के भागने से हुआ हंगामा

- फोटो : फाइल फोटो
रात में दूल्हा अतुल वर्मा बारात लेकर पहुंच गया। खाना पीना होने के बाद रात करीब सवा बजे जयमाला का वक्त हुआ, तभी पीलीभीत कोतवाली के नौगवां पकड़िया निवासी टोनी अपने चाचा सिमरन की मदद से दुल्हन को कार से अगवा कर ले गए। दुल्हन के चले जाने से बारात में हंगामा हो गया।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं लगा। तब शादी समारोह समाप्त करना पड़ा। दूल्हा और बाराती अपने घर लौट गए, वहीं लड़की पक्ष भी अपने घर चला गया। इंस्पेक्टर किला उपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि लड़की के पिता की ओर से टोनी और उसके चाचा सिमरन के खिलाफ उसे अगवा करने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की जा रही है। शादी समारोह के दौरान दुल्हन के अपहरण की सूचना पर कंट्रोल रूम से सभी थानों को मंगलवार रात अलर्ट कर दिया गया। चारों तरफ नाकाबंदी कर दी गई और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन न ही आरोपी हत्थे चढ़े और न दुल्हन मिल पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें