फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नेता के बेटे की मौत: बाइक की रफ्तार इतनी ज्यादा कि हेलमेट से भी नहीं बच पाया, कजन के साथ घूमने निकला था उदय

Fri, 18 Apr 2025 10:00 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के नेता के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। 21 साल का उदय सिंह वीरवार रात बाइक पर कजन के साथ घूमने निकला था। बाइक की स्पीड ज्यादा थी और बाइक पोल से टकरा गई। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ आप नेता की बेटे की मौत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में तेज रफ्तार ने युवक की जान ले ली। सेक्टर-38/40 डिवाइडिंग रोड पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक पोल से टकराने से 21 साल के उदय सिंह की मौत हो गई। उदय आप आदर्मी पार्टी के वरिष्ठ नेता विक्रम पुंडीर के बेटे थे। सड़क हादसे के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से उदय की जान नहीं बचाई जा सकी। हालांकि, उदय ने हेलमेट पहन रखा था लेकिन बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और पोल से टकराने के बाद सिर और मुंह में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। उदय का शुक्रवार शाम 4 बजे अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


सेक्टर-42 के अटावा में रहने वाले उदय सिंह अपने कजन भाई 14 साल के साहिल के साथ घर से खाना खाने के बाद घूमने के लिए बाइक लेकर निकले थे। वीरवार रात करीब पौने 10 बजे सेक्टर-38 में ई रिक्शा को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर खंबे से जा टकराई। इससे दोनों नीचे गिर गए। उदय के सिर पर गंभीर चोट लगी।

हादसे के बाद पास से गुजर रहे एक कार चालक ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उदय की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल की ओर से सेक्टर 39 थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सेक्टर-25 में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में कैब चालक व अन्य लोग शामिल हुए। विक्रम पुंडीर ट्राइसिटी कैब एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


पोल के साथ लगे पत्थर टूटकर हुए चूर चूर
उदय के साथ बाइक पर घूमने निकले साहिल ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे में साहिल को हल्की चोटें आई हैं। बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। बाइक के पोल से टकराते ही साहिल उदय के साथ चिपक गया। वह बाल बाल बच गया। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगने से पोल के साथ लगे सीमेंट का पत्थर टूटकर चूर-चूर हो गया। पुलिस ने बताया कि उदय सेक्टर 40 जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें