फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 3.0: बिहार के युवक का गोरखपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, इस वजह से दे रहा था आत्महत्या की धमकी

Thu, 14 May 2020 10:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • युवक रेलिंग से लटककर दी आत्महत्या की धमकी
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाया
  • पुणे से पैदल गोरखपुर आ रहा था युवक
विज्ञापन
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सिवान के एक युवक ने बुधवार को नौसड़ में हाईवोल्टेज ड्रामा किया। एक मकान की छत पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी भी दी। इससे जाम की स्थिति बन गई। नौसड़ चौकी के एसआई भूपेंद्र तिवारी, सिपाही वीरेंद्र कुमार व रामजीत चौधरी ने छत पर चढ़कर युवक को नीचे उतारा, फिर उसे टीबी अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया।

विज्ञापन


एसआई भूपेंद्र तिवारी ने अपने पास से उसे 1500 रुपये दिए और खाना भी खिलाया। इसके बाद घर बात करके परिजनों को इसकी जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार बिहार के सिवान के चैनपुर निवासी पच्चीस वर्षीय युवक पुणे में रहकर बेल्डिंग का काम करता है। वह लॉकडाउन में फंस गया था। किसी तरह घर के लिए निकल गया। पुलिस के अनुसार जब वह पुणे से चला था तो उसके पास 1300 रुपये थे। किसी तरह ट्रकों आदि से लिफ्ट लेकर गोरखपुर तक आ गया।

विज्ञापन

पुलिस ने बचाई जान

इस बीच रुपये खत्म हो गए। भूख लगी थी लेकिन खाना नहीं मिला। मंगलवार की सुबह छह बजे नौसड़ स्थित रोडवेज बस स्टैंड के सामने रहने वाले रामचंदर गुप्ता के मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। छत की रेलिंग में गमछा बांधकर आत्महत्या की धमकी देने लगा।

इसकी नौसड़ चौकी की पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले बात करके समझाने का प्रयास किया। जब वह नहीं माना तो पुलिस किसी तरह रामचंदर के पड़ोसी राजेंद्र गुप्ता के मकान से होकर छत पर पहुंची और उसे नीचे उतारा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें