फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर गला दबाकर की थी पति की हत्या

Mon, 02 May 2016 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
प्रेम के नशे में चूर एक महिला द्वारा प्रेमी संग मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गई। जिसमें मृतक की गला दबाने से मौत बताई गई हैं। वहीं आरोपियों की गिरतारी के लिए पुलिस ने टीम गठित कर उनके ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी हैं। पुलिस उमीद जता रही है कि देर रात तक आरोपियों की गिरतारी हो सकती हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि शुक्रवार को नूंह खंड के गांव आकेडा निवासी कमरूद्दीन ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके बेटे याफर की हत्या उसी की पत्नी सुमईया ने अपने आशिक संग मिलकर की थी।

जिस पर पुलिस ने आकेडा निवासी मृतक की पत्नी सुमईया पत्नी याफर, किफायत उर्फ किफा उर्फ मुनफैद पुत्र ईसा, मुस्ताक पुत्र ईसा, ईसा पुत्र होशियार, असमीना पत्नी मुस्ताक तथा मुस्ताक का एक रिश्तेदार निवासी ऊदाका के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। 
विज्ञापन


क्या था मामला- जानकारी के अनुसार गांव अकेडा निवासी याफर पुत्र कमरूदीन की शादी करीब दस साल पहले गांव नगीना निवासी शहनाज के साथ हुई थी। शादी के बाद उससे दो बच्चे भी हुए। 

किसी कारण दोनों की आपस में बन नहीं सकी और दोनों अलग हो गए। इसी दौरान याफर ने करीब पांच साल पहले बघोला निवासी सुमईया के साथ शादी कर ली। इसके भी दो बच्चे हैं। 
आरोप है कि सुमईया का चालचलन ठीक नहीं था। वह गांव के ही किफायत नाम के व्याक्ति से प्रेम करने लगी। आरोप है कि सुमईया और उसके प्रेमी के बीच में उसका पति आ रहा था और उसे ठिकाने लगाने के लिए सुमईया ने योजना बनाई। 

बृहस्पतिवार की रात्रि अपने आशिक किफायत, मुसताक, ईसा, असमीना पत्नी मुसताक और मृतक याफर की पत्नी सुमईया ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को घर में ही लटका दिया।

याफर के पिता कमरूदीन ने आरोप लगाया कि सुमईया का चाल चलन ठीक नहीं है, उसको किफायत आदि के साथ जाने से कई बार उसके बेटे याफर ने समझाया था लेकिन वह नहीं मानी। सुमईया ने अपने आशिक किफायत और अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या कर उसे दूसरे घर में ऐसे लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें