यूपी के मेरठ शहर में फिर से एक छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एक युवती बारिश में टीन-शेड के नीचे खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक ने अश्लील कमेंट करते हुए उसे अपनी छतरी के नीचे आने के लिए कह डाला। बस फिर क्या, युवती ने आरोपी को वहीं दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने भी आरोपी की खूब पिटाई की। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
ये था मामला
बता दें कि राजधानी दिल्ली की रहने वाली एक युवती गुरुवार को अपने किसी परिचित से मेरठ में मिलने आई थी। इसके बाद वह वापस जाने के लिए दिल्ली चुंगी पर खड़ी थी। तभी शहर में बारिश में होने लगी और वह बारिश से बचने के लिए एक दुकान के बाहर टीन-शेड के नीचे खड़ी हो गई। तभी वहां से गुजर रहे एक युवक ने युवती पर अश्लील कमेंट किए और कहा कि मेरी छतरी के नीचे आ जा। इस दौरान युवती ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर क्लास ली। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने भी मनचले की जमकर धुनाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
इस मामले में एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि अभी युवती की तरफ से कोई लिखित में शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अगर युवती की ओर से शिकायत नहीं मिलती है तो पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई करेगी। एसपी सिटी ने कहा कि इस तरह की हरकत कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/