फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी दोस्त काबू

Sat, 02 Apr 2016 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
फाइनेंसर से लाखों की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने उसके पूर्व कर्मचारी और साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने पीड़ित के साथी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, सेक्टर-48 मोटर मार्केट में फाइनेंस का काम करने वाले सुखपाल सिंह भुल्लर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सेक्टर-46 निवासी मंदीप सिंह ने उनके एक कर्मचारी के साथ मिलकर करीब आठ लाख की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि कर्मचारी बलबीर सिंह के साथ मिलकर मंदीप सिंह ने उनके ऑफिस से चेक चुराकर पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करवाए। इस तरह दोनों ने मिलकर आठ लाख के चेक अपने खातों में कैश करवाए।

धोखाधड़ी 2015 में उस वक्त सामने आई जब सुखपाल ने बलबीर सिंह से चेकों का हिसाब मांगा। इस दौरान बलबीर चोरी हुए चेक के बारे में नहीं बताया। सुखपाल ने जब पूरा हिसाब किया तो आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आई। मंदीप सिंह भी उसी मार्केट में फाइनेंस का काम करता है।
विज्ञापन


इसके बाद सुखपाल सिंह ने पुलिस में मामले की शिकायत दी। थाने से शिकायत पुलिस की लीगल सेल के पास गई। जहां से निर्देश मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सुखपाल ने धोखाधड़ी की शिकायत सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन में दी है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मंदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया जबकि बलबीर सिंह फरार है। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। फिलहाल बलबीर का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें