फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ गहने लेकर भागी महिला पकड़ी गई

Tue, 27 Sep 2016 07:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
‌गिरफ्तार
विज्ञापन
छपरा पुलिस ने गहने लेकर प्रेमी के साथ भागने वाली महिला को सोमवार की रात घासीकटरा से गिरफ्तार कर लिया। एक महीने से दोनों किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। महिला के खिलाफ उसके पति ने चोरी का केस दर्ज कराया था। उनके कब्जे से पुलिस को 10 लाख के जेवरात मिले हैं।
विज्ञापन


महिला के पति छपरा नगर निगम में ठेकेदारी के साथ ही व्यापार करते हैं। 15 अगस्त को ब्लाक के एक कर्मचारी के साथ महिला 10 लाख से अधिक के जेवरात लेकर घर छोड़कर चली गई। खोजबीन के बाद कुछ पता न चलने पर ठेकेदार ने पत्नी के साथ ही ब्लाक के कर्मचारी पर चोरी का केस दर्ज कराया। महिला को लेकर गोरखपुर आने के बाद कर्मचारी ने अपने दोस्त की मदद से तिवारीपुर के घासीकटरा में किराए पर कमरा लिया।

महिला को यहां रखने के बाद वह छपरा लौट गया। एक महीने से पुलिस सर्विलांस की मदद से दोनों का पता लगा रही थी। उसकी लोकेशन गोरखपुर में मिलने के बाद सोमवार की सुबह पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच्चाई का पता चला। देर रात गोरखपुर पहुंची छपरा पुलिस ने तिवारीपुर और महिला एसओ के साथ घासीकटरा में दबिश दी। महिला को हिरासत में लेने के साथ ही करीब दस लाख रुपये के गहने बरामद किए। देर शाम दोनों को हिरासत में लेकर बिहार पुलिस छपरा रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें