कासगंज जिले के ढोलना के एक गांव में बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया गया है कि 27 सितंबर को बालिका खेत से चारा काटकर लौट रही थी। तभी रास्ते में गाव का ही एक युवक बालिका बातों में फंसाकर एक खेत में ले गया। जहां उसने बालिका को तमंचा दिखाकर डराया धमकाया।
इसके बाद उसने बालिका के साथ हैवानियत की। इतना ही नहीं घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद दरिंदे ने बालिका को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डरी सहमी बलिका जब रोते हुए घर पहुंची, तो परिवार वालों ने कारण पूछा। तब बालिका ने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद जब पीडित परिजन न्याय की आस में बालिका को लेकर थाने पहुंचे।
पुलिस ने पीडिता को ही तीन दिन थाने में बिठाया
UP Police
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मामले में घोर लापरवाही बरतते हुए गुरुवार को दुष्कर्म के मामले को छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय पीड़िता और उसके परिवारीजनों को तीन दिन तक थाने में बिठा कर रखा।
शुक्रवार को बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया। बालिका के पिता ने बताया कि तीन दिन से पुलिस ने उसे थाने में बिठाकर रखा है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता उनके पास गुरुवार को पहुंची है। मामला दर्ज कर लिया गया है। यदि चिकित्सीय रिपोर्ट में दुष्कर्म का मामला साबित होता है तो पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।