फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई की विधवा पत्नी को देखकर डोल गई नियत, तो मुंह में कपड़ा ठूंसा और फिर...

Thu, 19 Jul 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
छोटे भाई की मौत हो गई, तो उसकी विधवा पत्नी पर गंदी नजर रखने लगा। घर में अकेले होने का फायदा उठाते हुए उसने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस और इज्जत लूट ली। मामला पंजाब के फिरोजपुर का है। यहां के सदर थाना अंतर्गत गांव सरहदी में रात के समय घर के प्रांगण में सो रही बहू के मुंह में कपड़ा ठूस कर जेठ ने दुराचार किया। यही नहीं दुराचार से पहले आरोपी ने पीड़िता के कपड़े तक फाड़ दिए थे। पीड़िता को फिरोजपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। उधर, थाना सदर पुलिस ने गुरूवार को पीड़िता के बयान पर जेठ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पति की तकरीबन 11 साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने बच्चों को अकेली पाल रही है। पीड़िता ने कहा कि जब से उसके पति की मौत हुई है उसके बाद से आरोपी जेठ अमरीक सिंह उस पर बुरी नजर रखता है। घर के प्रांगण में बच्चों के साथ सो रही थी कि आरोपी जेठ ने रात 12 बजे दीवार फांद कर घर में प्रवेश किया। आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया, ताकि उसकी आवाज न निकल पाए।

इसके बाद उसने पीड़िता के सभी कपड़े फाड़ दिए। आरोपी ने जबरदस्ती पीड़िता के साथ दुराचार किया। किसी तरह आरोपी से बच कर पीड़िता परिवार के अन्य सदस्यों के पास पहुंची। पीड़िता को फिरोजपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी जेठ अमरीक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच-पड़ताल सब-इंस्पेक्टर शिमला रानी कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें