संभल। असमोली थाना क्षेत्र में रविवार की रात को चोरों ने अलग-अलग तीन गांवों के घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओबरी के भूरे सिंह कपडे़ की दुकान चलाते हैं। रविवार की रात को वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। सोमवार की सुबह आकर देखा तो दुकान के गेट में लगे ताले टूटे मिले जिसमें से चोरों ने एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। साथ ही गांव के किराना व्यापारी माजिद हुसैन के घर में भी नकब लगाकर चोरों ने चोरी का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद चोरों ने अब्दुल कयूम के घर में नकब लगाया जहां सेेे भी खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं थाना क्षेत्र के ही मतावली पट्टी के शेर सिंह की ट्राली का पहिया खोलकर ले गए। साथ ही असगरीपुर गांव में ताहिर हुसैन के घर से आठ तोला सोना, दो सौ ग्राम चांदी के जेवर भी चोरी कर लिए।