फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश को लेकर लाठी-डंडो से पीटकर एक की हत्या की, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं की वीडियो बनाने को लेकर रंजिश में बरसे लाठी-डंडे, एक की मौत
विज्ञापन


रंजिश को लेकर लाठी-डंडो से पीटकर एक की हत्या की, तीन घायल

-पुलिस ने किया 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
-महिलाओं के वीडियो बनाने पर टोकने को लेकर हुई थी रंजिश

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल।

गांव घाघोट में बृहस्पतिवार को आपसी रंजिश के चलते झगड़ा हुआ जिसमें एक 60 वर्षीय व्यक्ति की लाठी-डंडो से पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हत्या की सूचना मिलते ही चांदहट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक के पुत्र समून ने दी शिकायत में कहा है कि बुधवार की रात को गांव के ही सोहेब अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर आया तथा आते ही हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी व डंडों से उसके पिता रमजान, शाहिला, करीमन, समून पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया, जिससे मौके पर ही उसके पिता रमजान की मौत हो गई। जबकि शाहिला, करीमन, समून गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि आरोपी इस वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतकों के परिजनों का आरोप है कि आरोपी सोहेब मोबाइल फोन से उनके घर के सामने आती जाती महिलाओं की वीडियो बनाता और इंटरनेट पर अपलोड कर देता था। सि बात का विरोध उसके पिता रमजान ने किया था। इसी बात को लेकर वह रंजिश रखे हुए था तथा बुधवार की रात को अपने साथियों के साथ उनके घर पर आया था। पुलिस ने इस मामले में सोहेब, शौकीन, जमील, आसिफ, साजिद, अमरू, सलमद्दीन, अंजुम, सलीम, हसीना, जमीला व अनीस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें