ओबरी/संभल। असमोली कस्बे में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए नकब लगाकर करीब 70 हजार का सामान उड़ा लिया। पीड़ित ने थाना में मामले की तहरीर पुलिस को दी है। घटना बुधवार की रात की है।
असमोली कस्बा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह बुधवार की रात घर के बरामदे में सो रहा था। पास ही परिवार के अन्य लोग भी सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने उसके घर में पीछे की दीवार से नकब लगा लिया। इसके बाद चोर घर के अंदर घुस आए और कमरे में रखा 20 किलो मैंथा तेल, तांबा व पीतल के बर्तन समेत करीब 60 हजार का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोर पड़ोस में शांति देवी के घर में चोरों ने नकब लगा लिया। इसके बाद घर में रखा दो क्विंटल लोहे का सामान निकाल कर ले गए। पुलिस के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है।