फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे से छा गया सलारपुर में मातम, निकाह के चौथे दिन दुल्हन, हुई विधवा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी/असमोली। हंसी-खुशी ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन शादी के चौथे दिन ही विधवा हो गई। दुर्घटना में पिता के साथ जान गंवाने वाले बेटे की मौत पर गांव में सन्नाटा पसरा है। वहीं मौत की खबर से हर कोई गमगीन है।
विज्ञापन

दिल को दहलाने देने वाली यह घटना संभल के नखासा थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव से जुड़ी है। सलारपुर गांव निवासी इलियास ने बेटे मोहम्मद जुबैर की शादी रविवार 2 सितंबर को असमोली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव निवासी जरीफ अहमद की बेटी फखरुल निशा से की थी। फखरुल निशा मंगलवार को दूसरी बार गौने में ससुराल पहुंची थी। अभी शादी में आए मेहमान भी घर से विदा नहीं हुए थे इसी दौरान बुधवार को असमोली थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव रिश्तेदारी में दफन में शरीक होने के लिए जा रहे जुबैर व उसके पिता इलियास की बुधवार को संभल जोया मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शादी के चौथे दिन ही हुई घटना से हर व्यक्ति की आंख नम हैं तो दूसरी तरफ परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें