फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के आरोपी पति को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज हत्या के आरोपी पति को दबोचा
विज्ञापन

छतारी। क्षेत्र के गांव चौढेरा में फंदे पर लटकने से हुई महिला की मौत मामले में पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

विगत 8 अप्रैल को गांव चौढेरा निवासी महिला सरोज देवी पत्नी त्रिलोक सिंह (23) का शव फंदे पर लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मामले में मृतका के पिता गांव डिरौरा निवासी रामवीर पुत्र रामसिंह दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति त्रिलोक सिंह, देवर अनिल कुमार और ससुर नत्थू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। छतारी थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया सीओ डिबाई के निर्देश पर दहेज हत्या के आरोप में मृतका के पति त्रिलोक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें