सौंधन (संभल)। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में गृहक्लेश के चलते एक व्यक्ति ने सोमवार को दोपहर खेतों में जाकर पेड़ पर कपड़े से फंदा लगा लिया। इसके बाद वह लटक गया जिसमें उसकी जान चली गई। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि इस व्यक्ति का अपनी पत्नी से विवाद था। वह परिवार के साथ संतुलन बनाने में सफल नहीं हो सका। इसलिए उसने खेतों में जाकर फंदा लगाया और अपनी जान दे दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव को लेकर घर आ गए। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।