फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 मेडिकल स्टोर से छह लाख 60 हजार की चोरी 

Thu, 28 Dec 2017 12:36 AM IST
fatehpur
विज्ञापन
- चोरी के बाद मेडिकल स्टोर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 असोथर। असोथर थानाक्षेत्र के बेसड़ी में संचालित मेडिकल स्टोर से चोरों ने मंगलवार रात छह लाख 60 हजार की नगदी पार कर दी। घटना की खबर से हड़कंप मच गया। पुलिस व फोरेंसिक टीम मामले की छानबीन में जुट गई है।   
असोथर थाने के बेसड़ी गांव निवासी बलराम सिंह यादव ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात उसके मेडिकल स्टोर से कुछ लोग सामान चोरी कर रहे थे। खटपट की आवाज सुन जब उसने नीचे जाकर देखा तो गांव का सत्येंद्र यादव उर्फ भोला यादव दुकान से थैला लेकर भाग रहा था। बिजली की रोशनी में वह साफ दिखाई पड़ा। उसे पकड़ने को शोर मचाया और 100 नंबर में पुलिस को सूचना दी। पुलिस 30 मिनट बाद आई। दुकान के काउंटर में रखे छह लाख 60 हजार की नगदी गायब थी। यह रकम उसने हथगाम थाने के चकवारपुर गांव निवासी रुद्रपाल को मेडिकल स्टोर खुलवाने के लिए इकट्ठा की थी। जिसमें दामाद के तीन लाख रुपये थे। बाकी रकम में एक लाख रुपये गांव के जय प्रकाश से उधार लिए थे। कैश दो लाख, 20 हजार रुपये मेडिकल स्टोर बिक्री के 40 हजार रुपये दवा खरीदने को ले गए थे। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद सत्येंद्र के फौजी बेटे ओमदत्त ने मोबाइल में फोन किया। उसे रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने सत्येंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सत्येंद्र ने बताया कि उसने पूर्व में बलराम को जमीन बेंची थी। जिसका 50 हजार रुपया बांकी था। बलराम पैसा नहीं दे रहा था। इसी खुन्नस में उसे फंसाया जा रहा है। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि मौके पर घटनास्थल संदिग्ध है। आरोपी के घर की तलाशी ली गई। उसके पास से कोई रकम बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन




  एजेंट के घर से  नगदी व जेवरात चोरी 

बहुआ। कमरे की कुंडी काटकर चोरों ने एजेंट के घर से नगदी, जेवरात चोरी कर लिया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है। 
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा के सुजानपुर गांव निवासी महादेव रैदास प्राइवेट बीमा कंपनी में आरडी खुलवाने का काम करता है। मंगलवार की रात चोरो ने कुंडी काटकर सामान चोरी कर लिया। सुबह पत्नी अनसुइया को सामान बिखरा मिला। उसने पति को घटना की जानकारी दी। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। गृहस्वामी महादेव ने बताया कि घर में आरडी के रखे 20 हजार रुपये नगद, झुमकी, मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल, कमर बंद, चेन समेत एक लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें