फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में नहर में गिरी युवती, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संदिग्ध हालत में नहर में गिरी युवती, मौत
पहासू। क्षेत्र के पलड़ाझाल नहर में एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गई। ग्रामीणों ने किसी तरह युवती को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना से पूर्व बाइक के साथ दो युवक युवती के साथ देखे गए थे। पुलिस युवती की शिनाख्त और घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब दो बजे पलड़ाझाल नहर में एक युवती अचानक गिर गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना दी। उसके बाद मौके पर पहुंचे कुछ युवक नहर कूद गए। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर हालत में युवती को खुर्जा स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो घटना से पूर्व युवती को बुलेट बाइक से लेकर दो युवक पलड़ाझाल नहर तक आए थे। उसके बाद युवक मौके से चले गए। हालांकि अभी तक घटना का कारण पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि मृतक युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की छानबीन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें