फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन (संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने फंदे से लटकर जान दे दी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोरी के इस कदम के पीछे मां से कहासुनी की चर्चा गांव में बनी हुई है।
विज्ञापन

रविवार की सुुबह बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को मां ने किसी बात को लेकर डांट लगा दी। किशोरी नाराज होकर घर के कमरे में चली गई। इस दौरान परिवार के सभी लोग खेत पर चले गए। दोपहर एक बजे परिजन खेत से लौटे तो किशोरी दिखाई नहीं दी। काफी आवाज दी पर किशोरी ने कोई जवाब नहीं दिया। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो युवती कुंडे में फंदा लगा लटकी हुई थी। इसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। आननफानन में किशोरी को फंदे से नीचे उतारा गया और गांव के निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में मां-बेटी के विवाद की चर्चा बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें